अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्र लहकर (73) का बुधवार को दोपहर करीब 3.45 बजे आकस्मिक निधन हो गया। अचानक से हृदय रोग से आक्रांत होने के कारण गत परसो उन्हें स्थानीय स्वस्ति अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। मालूम हो कि स्व. चंद्र लहकर असम मुक्ति संग्राम समिति के सभापति तथा स्वतंत्रता सैनानी कृष्ण लहकर के भ्राता और भारतीय जनता पार्टी रंगिया नगर मंडल के सचिव गौतम लहकर के पिता थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। स्व. लहकर रंगिया के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के साथ-साथ पूब बोरीगोग समवाय समिति लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष, बोरीगोग आंचलिक पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, रंगिया बजार बारोबारी दुर्गा पूजा (पुरोनी मण्डप) समिति के सदस्य, रंगिया बारोबारी शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूर्व सचिव सहित बहुत से सामाजिक कार्यो का पदभार संभाल चुके थे। स्व .लहकर अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों और बहुत से आत्मीय लोगों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार को रात्रि धार्मिक रीति- रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर रंगिया के विधायक तथा असम सरकार के सिंचाई तथा शिक्षा विभाग के राज्यिक मंत्री भवेश कलिता, राज्य सभा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, लोक सभा सांसद दिलीप सैकिया, कमलपुर के विधायक सत्यब्रत कलिता, असम के पूर्व शिक्षा मंत्री थानेश्वर बोरो, रंगिया के पूर्व विधायक घनश्याम कलिता, भाजपा रंगिया के तत्वावधायक सुबल पाल, रंगिया जिला सरकारी एन पी एस कर्मचारी संस्था के लबो कुमार दास सहित स्थानीय कई संस्था - संगठनों ने शोक प्रकट कर शोक संतप्त परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें