पूजा माहेश्वरी
जरुरतमंद महिला को सिलाई मशीन व होमलेस अभियान के तहत सी आई शीट का हुआ वितरण
नगांव। लायंस क्लब आफ नगांव द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह लायंस सर्विस सेंटर के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष लायन प्रलय साहा, सचिव अजय मित्तल और कोषाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन विनोद खेतावत, लायन देवेन्द्र सिंह सहमी, लायन रंजीत कुमार तामुली फूकान, लायन इनामुल मजीद, लायन महावीर अग्रवाल, लायन पवन गाड़ोदिया सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
लायन किरण खेतावत के सहयोग से एक जरूरतमंद महिला को इस शुभ अवसर पर एक सिलाई मशीन भेंट की गई। कैबिनेट मेंबर लायन सपना नियोगी के सहयोग से पांच लाभार्थियों को होम फॉर होमलेस अभियान के तहत सी आई शीट (टीन) प्रदान की गई। तत्पश्चात लायन्स क्लब ऑफ नगांव के सदस्यों द्वारा श्री मंत शंकर मिशन में जाकर मिठाई एवं फल बांटे गए। इस अवसर पर श्री मंत शंकर मिशन के उपाध्यक्ष आर के तामूली फुकान और डिस्ट्रिक्ट सोशियल वेलफेयर ऑफिसर ने एक सभा में लायन्स सदस्यों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लायन सुरेन्द्र करवा, लायन पवन बगडिया, लायन अबू हनीफा, लायन हरभजन सिंह, लायन गुरुचरण सिंह, लायन धिराज बोरदोलोई, लायन हरी अग्रवाल, लायन रमेश अजितसरिया, लायन सुशांत बोर ठाकुर, लायन गौरी सेनगुप्ता, लायन प्रणब दास भी उपस्थित थे।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें