सदन में प्रतिपक्ष के नेता के पद से हटाए गये देवब्रत सैकिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सदन में प्रतिपक्ष के नेता के पद से हटाए गये देवब्रत सैकिया



गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस पार्टी का सितारा इन दिनों गर्दिश में है। हाल के दिनों में पार्टी के कई विधायकों के पार्टी छोड़ने के चलते विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल कम हो गया है। जिसकी वजह से पार्टी का सदन में प्रतिपक्ष के नेता का पद को गंवाना पड़ा है। सदन में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया को उनके पद से हटा दिया गया है।


इस संबंध में असम विधानसभा की ओर से एक औपचारिक बयान जारी कर देवब्रत सैकिया को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जानकारी दी गयी है। इसका निर्णय गत 01 जनवरी से क्रियान्वित किए जाने की विधानसभा ने जानकारी दी है। नेता प्रतिपक्ष का पद जाने के साथ ही सैकिया का कैबिनेट का दर्जा भी समाप्त हो गया है।


ज्ञात हो कि हाल ही में कांग्रेस की विधायिका अजंता नेउग और राजदीप ग्वाला ने पार्टी से त्यागपत्र देते हुए विधायक पद से भी अपना इस्तीफा दे दिया। इससे सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या कम हो गयी। यही कारण है कि कांग्रेस के हाथ से नेता प्रतिपक्ष का दर्जा समाप्त हो गया है।


विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक और बुरी खबर है। माना जा रहा है कि चुनावों से पूर्व कांग्रेस को और भी झटके लग सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी कांग्रेस के अंदर काफी घमासान मचा हुआ है। वहीं पार्टी की सांगठनिक स्थिति भी काफी डंवाडोल है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें