नववर्ष में श्री हनुमान मंदिर में हुआ भजनों का विशेष कार्यक्रम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नववर्ष में श्री हनुमान मंदिर में हुआ भजनों का विशेष कार्यक्रम



 पूजा माहेश्वरी


नगांव। शहर के धिगं रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में नववर्ष की शाम को 6 बजे से 9 बजे तक भजनों का विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री हनुमान मंदिर में आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को भजनों के विशेष कार्यक्रम का आगाज मुकेश पोद्दार व अरुण नागरका ने श्री गणेश वंदना से किया। बाद में स्थानीय गायक कलाकार संजय पोद्दार, धनेश शर्मा,  राजा पारिक, पवन शर्मा, रंजीत पाल व विकी गुण ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए और कार्यक्रम पुरा भक्तिमय हो गया। बीच बीच में श्री बजरंगबली के जायकारे गुंजते रहे। मंदिर में भक्तों की हाजरी लगती रही और भजनों का कार्यक्रम सफल व सराहनीय रहा। भजन कार्यक्रम के पश्चात महाआरती हुई तथा भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण नागरका, राजा पारिक, नितिन मुंधङा व मंगतमल कुहाड़ का सहयोग सराहनीय रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें