धुबड़ी में भी 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में भी 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया



रविन्द्र तोदी


धुबड़ी। धुबड़ी में भी 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में राजा प्रभात चंद्र बरुआ खेल मैदान में व्यापक स्तर पर गणतंत्र दिवस कार्यसुची का पालन किया गया। जहां इस बार समारोह की मुख्य अतिथि मंत्री प्रमिला रानी ब्रम्ह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।असम पुलिस,अर्दसुरक्षा बल,एनसीसी द्वारा परेड,बैंड का प्रर्दशन किया गया। इसके पश्चात कई विभाग,स्वयंसेवी संस्था द्वारा विभिन्न जागरूकता मुलक संदेश के साथ झांकियो का भी प्रदर्शन किया गया। वहीं दूसरी तरफ इस बार धुबड़ी पुलिस द्वारा बुलेट पैरेड का भी आयोजन किया गया। जहां बुलेट पर अनुशासन में चल रहे पुलिस जवान असम पुलिस का प्रतिक ध्वज लिए आगे चल रहा था।जो कि आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि प्रमिला रानी ने इस अवसर पर लंबे चौड़े भाषण में सरकार के वादों व कार्यो का बखान किया। जिले भर में गणतंत्र दिवस इस बार पूरे जोश, उत्साह व देशभक्ति के जज्बे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।










कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें