मारवाड़ी सम्मेलन व युवा मंच ने संयुक्त रूप से मनाया 72वां गणतंत्र दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन व युवा मंच ने संयुक्त रूप से मनाया 72वां गणतंत्र दिवस



पूजा माहेश्वरी

सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न हुई 

नगांव। मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा व मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा ने संयुक्त रूप से 72वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी शोभाचंद बंका ने तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्रीय गीत के बाद मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष अनिल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष निर्मला आलमपुरिया व मुख्य अतिथि शोभाचंद बंका ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में संपन्न हुई। ए ग्रुप में मेहल बागडिया ने प्रथम, पूनित पोद्दार ने दूसरा व मनन माहेश्वरी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि बी ग्रुप में चहक अग्रवाल ने प्रथम, हिमांशी प्रजापत ने दूसरा व सृष्टि पोद्दार ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया, निवर्तमान अध्यक्ष पवन कुमार गाङोदिया, सचिव ओमप्रकाश जाजोदिया, उपाध्यक्ष ललित कोठारी, संयुक्त सचिव संजय गाड़ोदिया, श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सांवरमल खेतावत, नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुंधङा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर प्रसाद किल्ला, मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के सलाहकार जगदीश प्रसाद लोहिया, महेंद्र कुमार करवा, मंच के मण्डलीय उपाध्यक्ष विवेक तोदी, मंच के उपाध्यक्ष विनित मोर, नगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जाजोदिया, उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार, समाजसेवी सीताराम बुधिया, शंकर लाल वर्मा, जुगल किशोर शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें