रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आज एक आदेश जारी कर लाइसेंसी हथियारों को अपने अपने क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा कराने का निर्देश दिया है। जिला दंडाधिकारी अनंत लाल ज्ञानी (आईएएस) ने आज यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो भी लोग लाईसेंस के साथ हथियार रखते हैं वे सभी अपने अपने संबंधित थाने में थानाप्रभारी के समक्ष अनुज्ञापत्र समेत हथियार जमा करा दें। आगामी दस दिनों की समय-सीमा के भीतर इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि अगर दस दिनों के भीतर हथियार व अनुज्ञापत्र जमा नहीं कराए गए तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें