नगांव राजस्थानी युवक संघ की T20 क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव राजस्थानी युवक संघ की T20 क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ



पूजा माहेश्वरी

आईपीएल की तर्ज पर टीमों की लगी बोली 

क्रिकेट प्रेमियों ने टीम खरीदने दिखाया उत्साह 

नगांव। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में से एक नगांव राजस्थानी युवक संघ की स्व बजरंगलाल नाहटा स्मृति सीनियर T20 क्रिकेट प्रतियोगिता कल से नगांव नुरुल अमिन स्टेडियम में आरंभ हुई। कल सुबह स्व बजरंगलाल नाहटा की फोटो के सामने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए समाजसेवी व श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सांवरमल खेतावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर और युवक संघ का झंडोतोलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री खेतावत ने नगांव राजस्थानी युवक संघ के कार्यों की प्रशंसा की और प्रतियोगिता में भाग ले रही सातो टीमों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। युवक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जाजोदिया ने स्वागत भाषण दिया। युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार गाङोदिया, पूर्व सचिव व नगांव खेल संघ के उपाध्यक्ष जीवन मल सुराणा, पूर्व अध्यक्ष व जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रायोजक प्रेमधन कंस्ट्रक्शन के स्वताधिकारी प्रेम नाहटा ने सभा को संबोधित किया। सभी अतिथियों का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया। बाद में युवक संघ के सक्रिय सदस्य प्रेम जैन (गुजरानी )के लिए एक मिनट की मौन प्रार्थना की गई।हाल ही में प्रेम जैन का अकास्मिक निधन हो गया था। कल प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। शुभारंभ मैच  V3 फ्रेंड्स क्लब व ब्लेक पैंथर्स के बीच खेला गया जिसमें ब्लैक पैंथर्स ने तथा दुसरा मैच हैबरगांव हीरोज व द इनवींजीबल्स के बीच खेला गया जिसमें इनवींजीबल्स ने अपने अपने मैच में जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि नगांव राजस्थानी युवक संघ वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहा है। इस प्रतियोगिता ने कई खिलाड़ी राज्य को दियें है जिन्होंने अपने क्रिकेट खेल के प्रर्दशन से अपनी पहचान बनाई है। इधर कल से आरंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता की दिलचस्पी इसलिए भी खेल प्रेमियों में बढ़ गई कि इस बार उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी सात टीमों की आईपीएल की तर्ज पर प्रतियोगिता आरंभ होने से पहले बोली लगी और सातों टीमों को शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने बोली लगा कर खरीद लिया। कल से आरंभ हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में समाजसेवी दीपक बोथरा, दाधिच परिषद नगांव के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय मुकेश पोद्दार व मालचंद अग्रवाल, सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग व खेल प्रेमी उपस्थित थे। कल के पहले मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ब्लैक पैंथर्स के रिषीक शर्मा व दुसरे मैच के मैन ऑफ द मैच द इनवींजीबल्स के मोहित कयाल को दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। इधर आज खेले गए दो मैच में पहला मैच ड्रीम एलेवेन व हैबरगांव हीरोज के बीच खेला गया जिसमें ड्रीम एलेवेन ने जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ड्रीम एलेवेन टीम के अंकित शर्मा को चुना गया। दुसरा मैच द चैलेंजर व पैंथर्स के बीच खेला गया जिसमें द चैलेंजर की टीम ने मैच जीत लिया। इस खेल के मैन ऑफ द मैच द चैलेंजर टीम के शुभम बालाजुरिया को चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें