रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। अंग्रेजी नववर्ष की पहली बेला पर कल्पतरु उत्सव को ध्यान में रखकर ऐतिहासिक कालिबाड़ी न्यास बोर्ड के सौजन्य से कालिबाड़ी परिसर में तीन सौ से अधिक जरुरतमंद लोगों में गरम कंबल वस्त्र व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित वस्त्र वितरण समारोह में कालिबाड़ी न्यास के सचिव रबिंद्रनाथ राय,बोर्ड के सदस्य व आयोजन के संयोजक दिपांकर मजुमदार, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल, समाजसेवीका सुस्मा गुप्ता, समाजकर्मी उत्तम प्रसाद के अलावा कालिबाड़ी न्यास बोर्ड के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे। जरुरतमंदों में ज्यादातर महिलाएं, बुजुर्ग भी शामिल थे। संध्या को कल्पतरु अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। गुवाहाटी रामकृष्ण मिशन आश्रम से पधारे स्वामी विक्रमानंद जी महाराज ने मंगल द्वीप प्रज्वलन कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। मंजुश्री कुंडू व अन्य भक्तों द्वारा भक्तिमुलक भजन संगित की प्रस्तुती दी गई।कालिबाड़ी न्यास बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरबिंदो पाल ने आयोजन के उद्देश्य की व्याख्या की। इसके पश्चात अपने मूल वक्तव्य में स्वामी विक्रमानंद जी महाराज ने कल्पतरु उत्सव की दैवीक घटना व ठाकुर श्री श्री रामकृष्ण परमहंस की वाणी द्वारा मनुष्य जीवन में चेतना लाभ के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। तथा धर्म व मानविय मुल्यो पर आधारित ज्ञानवर्धक जानकारी भी वहां उपस्थित धर्मानुरागी भक्तों को दी। भक्त श्रृद्धालुओं ने भी अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन इस तरह के धर्म व आध्यात्म से जुड़े आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया।अंत में राम नाम संकीर्तन द्वारा आयोजन उत्सव का समापन हुआ। तथा सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गोरचंद्र पाल, अशेषतोरु पाल, शिव शंकर कुंडू,राज चौधरी व सुकूमार दास का भी योगदान रहा।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें