गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी शाखा ने मारवाड़ी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान अभियान की मेजबानी करके 44 युनिट रक्त एकत्र किया। शाखाधयक्ष राहुल शर्मा के कार्य काल मे यह सातवाँ रक्त दान शिवीर है। इस कार्यक्रम मे शाखा रक्त दान संयोजक प्रियंक जालान, अंकुर सिंघी, नीलेश अग्रवाल ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। प्रांतीय रक्त दान संयोजक राहुल चमडिया इस अवसर पर बिशेष रूप से उपस्थित थे। मायुमं गुवाहाटी शाखा के जनसंपर्क सचिव प्रतीक मिश्र ने बताया कि रक्तदान शिविर में मंडलीय उपाध्यक्ष राजीव चोरड़िया, कोषाध्यक्ष सूरज जैन के अलावा महेंद्र नाहर, अमित जैन, विशाल जैन, सुमित झंवर आशीष जैन ने उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग दिया। शाखा मंत्री मितेश सुराणा ने सभी रक्त दाताओं एवं मारवाड़ी हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स व ब्लड बैंक के अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। हॉस्पिटल के डॉक्टर दत्ता की देखरेख में रक्तदान शिविर का कार्य संपन्न किया गया।
संतोष काबरा









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें