धुबड़ी: राजवंशी संग्राम समिति ने लगाया आरोप - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: राजवंशी संग्राम समिति ने लगाया आरोप



रविन्द्र तोदी


धुबड़ी। धुबड़ी जिला कोच राजवंशी संग्राम समिति ने भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित सोनाहाट अंतरराष्ट्रीय वाणीज्य कैन्द्र के रास्ते मालवाही ट्रको पर नीति नियमों का उल्लघंन कर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन चलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में समिति ने जिला उपायुक्त को एक शिकायत पत्र भी सौंपा है। समिति के अलावा अन्य कई दल संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में आरोप लगाया गया है कि विभाग द्वारा उक्त सड़क की वहन क्षमता 9 टन निर्धारित की गई है।जिसका बोर्ड भी लगाया गया है। परंतु आश्चर्यजनक रूप से 40 से 50 टन तक ओवरलोड ट्रक यहां चल रहे हैं। जिसके कारण सड़क जराजीर्ण हो गई है। वहीं इलाके के लोगों में भी हरदम दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।कोच राजवंशी संग्राम समिति के अनुसार इस संबंध में सोनाहाट अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन समिति व ट्रक मालिक संस्था को भी अवगत कराया गया है। समिति ने अतिशीघ्र संबंधित पक्ष से मामले की छानबीन कर गड़बड़ी को ठीक करने की मांग है।अन्यथा आंदोलन की धमकी दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें