दुमदुमा में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दुमदुमा में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित



दिनेश गोयल


दुमदुमा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 186वीं बटालियन द्वारा बीते बुधवार ग्रामीणों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त निःशुल्क चिकित्सा शिविर अरूणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला के मोहंग मोरा, बिरसा मुण्डा ग्राउण्ड में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया था। शिविर का उद्घाटन बल के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर 186 बटालियन केरिपुबल के कमाण्डेन्ट राजीव कुमार सहित चांगलांग जिला के अतिरिक्त उपायुक्त तालो जेरांग, बल के द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा, उप कमांडेंट जोगिन्द्र सिंह,  सहायक कमांडेंट राजा कुमार चितला, हरी शंकर,  आर एन सिंह, एम उनवन, प्रधानाचार्य, बरदुम्सा थाना प्रभारी  लूक्ची कमसम, राउतु मुरा, गांवबुढ़ा, बरदुम्सा एवं 186 बटालियन के अन्य अधिनस्थ अधिकारी, जवान तथा स्थानीय नागरिक शामिल थे। 186 बटालियन द्वारा चलाये गये इस मुफ्त चिकित्सा शिविर को डॉ बोरिस कोमसोम, चिकित्साधिकारी 186 बटालियन, डॉ नवमीता राय, चिकित्सा अधिकारी 68 बटालियन, डॉ ओमी चांगनी (जीडीएमओ), सीएचसी (बरदुम्सा) द्वारा संपादित किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय जनता ने अपनी चिकित्सा जांच करवाई एवं आवश्यक दवाईयां प्राप्त की। कार्यक्रम में श्री राजीव रंजन, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं श्री राजीव कुमार 186 बटालियन केरिपुबल द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, गांव बूढ़ा, स्थानीय जनता को संबोधन करते हुए बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है तथा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग का वास होता है। इस प्रकार के सिविक एक्शन प्रोग्राम से सीआरपीएफ एवं स्थानीय नागरिकों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं मधुर संबंध स्थापित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को मुफ्त खाने पीने की भी व्यवस्था की गई। 186 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किये जा रहे इस प्रकार के प्रयासों एवं जन कल्याण हेतु दी जा रही सुविधाओं के लिए स्थानीय जनता, प्रशासन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 300 लोग लाभांवित हुए। अन्त में श्री राजीव कुमार, कमाण्डेन्ट 186 बटा0, केरिपुबल, ने समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें