जेसीआई कामरूप ईलीट ने कार रैली का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई कामरूप ईलीट ने कार रैली का आयोजन किया

 


गुवाहाटी। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की कामरूप ईलीट शाखा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कार रैली का आयोजन किया। इस कार रैली को जेसीआई के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्ष झुनझुनवाला ने सोनाराम फील्ड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार रैली का समापन सुवालकुची मे किया गया। सुअलकुची में ही जेसीआई कामरूप इलीट के सदस्यो ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। कामरुप ईलीट की अध्यक्ष गुंजन हरलालका, संस्थापक अध्यक्ष सुमित सेठी, सचिव रोमित जैन, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रवाल व विकास पाटनी ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया। सुमित सेठी ने वृक्षारोपण करके पतंग उत्सव का शुभारंभ किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें