गुवाहाटी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा घोषित राष्ट्रीय पुरस्कार सत्र 2019 -20 के लिए पूर्वोत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मोहित नाहटा को सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष के पुरस्कार से नवाजा गया है। ऑनलाइन द्वारा आयोजित एक मीटिंग के दौरान सत्र 19-20 के राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई। कोकराझार शाखा के सदस्य श्री मोहित नाहटा को यह पुरस्कार प्राप्त होने पर कोकराझार मंच परिवार में खुशी की लहर छा गई है तथा सभी ने उन्हें बधाई दी है। शाखा के अध्यक्ष श्री विनीत जैन ने बताया कि प्रथम बार कोकराझार से प्रांत को नेतृत्व हमारे शाखा के सदस्य मोहित नाहटा ने दिया तथा सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष बन कर हमारी शाखा का पूरे भारतवर्ष में मान बढ़ाया है। शाखा की तरफ से हम भाई मोहित के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं तथा आने वाले समय में आप मंच हित में और अधिक कार्य करें तथा संपूर्ण मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित करें।
!->
मोहित नाहटा सर्व श्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें