रंगिया: जेसीआई द्वारा नववर्ष की शुरुआत पर कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: जेसीआई द्वारा नववर्ष की शुरुआत पर कार्यक्रम आयोजित



अरुणा अग्रवाल


रंगिया। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) की रंगिया शाखा द्वारा नववर्ष की शुरुआत पर गत 1 जनवरी को रंगिया राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित फातिमा गृहणी विद्यालय (बालिका सिलाई विद्यालय) में जॉय ऑफ लिविंग नामक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयर पर्सन जेसी मोनिका अग्रवाल और पायल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा जेसी ज्योती सराफ, सचिव जेसी प्रियल क्याल सहित जेसी श्वेता जाजोदिया, जेसी विनीता शर्मा आदि सदस्याओं और कार्यक्रम के प्रायोजक सुरेंद्र जैन द्वारा विद्यालय में रहने वाली सभी छात्राओं तथा उनकी देख-रेख करने वाली सभी सिस्टरों को गर्म कपड़े और खाद्य वस्तुओं का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर शाखा द्वारा प्रोजेक्ट चेयर पर्सन जेसी पायल अग्रवाल और जेसी मोनिका अग्रवाल के नेतृत्व में 'प्रयास' नामक कार्यक्रम भी संपन्न किया गया जिसके अंतर्गत प्रतिमा बालिका दया धाम की छात्राओं और सिस्टरों के बीच सैनिटरी नैपकिन, सैनिटाइजर, मास्क और एक-एक नैपकिन बैक का वितरण किया गया। इस मौके पर जेसीआई के सदस्यों द्वारा उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गयी। मौके पर जेसीआई अध्यक्षा ज्योती सराफ, सचिव जेसी प्रियल क्याल तथा जेसी श्वेता जाजोदिया और जेसी विनीता शर्मा भी उपस्थित थी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें