रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में आज असम सरकार के खाद्य व आपूर्ति विभाग के मंत्री फणीभुषण चौधरी ने हायर सेकेण्डरी की फाईनल परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं के मध्य स्कूटी का वितरण किया। मालूम हो कि असम सरकार ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने व उत्साह प्रदान करने के लिए प्रज्ञान भारती योजना के तहत डॉ बानिकांत काकोती नामक एवार्ड की शुरुआत की है। जिसके तहत पिछले साल हायर सेकेण्डरी की फाईनल परीक्षा में राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली 22245 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जा रही है। जिसके तहत धुबड़ी जिले की 492 मेधावी छात्राओं को भी आज सरकार की तरफ से स्कुटी दी गई है। इस अवसर पर बी एन कालेज परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।कालेज के प्राचार्य डॉ ध्रुव चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मंत्री फणीभुषण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। जबकि जिला उन्नयन आयुक्त वनश्री नाथ, भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश नेता विमल ओसवाल, जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल, अतिरिक्त जिला उपायुक्त डी गोस्वामी बतौर सम्मानित अतिथि मंचासीन थे।मोके पर अपने संबोधन में मंत्री फणीभुषण ने कहा कि असम सरकार ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की अभिलाषी योजनाएं हाथ में ली है।ताकि समाज की बेटीयां ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिक्षा में रुची दिखाए। तथा छात्राओं में शैक्षणिक प्रतियोगितामुलक वातावरण का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि धुबड़ी जिले में अगले साल एक हजार छात्राएं इस उत्साही योजना के तहत स्कूटी प्राप्त कर सके हमारी यह मनोकामना है। वहीं भाजपा नेता बिमल ओसवाल ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बेटीयों की सफलता अच्छे समाज निर्माण के लिए शुभ संकेत है। तथा बेटीयों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए असम सरकार ने यह एक बेहतरीन पहल की है। साथ ही उन्होंने छात्राओ से सरकार द्वारा तोहफे में मिली स्कूटी को हेलमेट, लाईसेंस के साथ सद्व्यवहार कर जीवन गति को आगे बढ़ाने की अपील की। मोके पर कालेज के अध्यापकगण, प्रशासनिक अधिकारी व भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें