गुवाहाटी। जुनियर चैंबर इन्टरनेशनल के गुवाहाटी शाखा अध्यक्ष विकास अगरवाल के नेतृत्व मे सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अंकुर झुनझुनवाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शुभम अगरवाल मौजूद थे। कार्यकम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विकास अगरवाल ने पूरे साल का रिपोर्ट प्रस्तुत किया एवं शानदार रुप मे चेप्टर के सदस्यों को पुरस्कार वितरण किया। वहीं सदस्यों ने भी निवर्तमान अध्यक्ष का सामूहिक रूप से सम्मान किया।
तत्पशचात नेहा जैन एवं उनकी टीम को अगले अगामी सत्र के लिए जेसीआई गुवाहाटी का नेतृत्व प्रदान करते हुए शपथ ग्रहण कराया गया। उन्होने अपने स्वीकृति भाषण मे आने वाले साल मे किये जाने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत की। सभा मे मौजूद पूर्व अध्यक्षो एवं चेप्टर के मेनटरो ने भी अपने भाव व्यक्त किये। सचिव सोनिया सारडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें