पं.बंगाल: सौरव गांगुली को हुआ है मोया कार्डियक इंफॉर्केशन, लगाया जाएगा स्टंट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पं.बंगाल: सौरव गांगुली को हुआ है मोया कार्डियक इंफॉर्केशन, लगाया जाएगा स्टंट


कोलकाता। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को मोया कार्डियक इंफॉर्केशन हुआ है। एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है। पता चला है कि अब उनके शरीर में स्टंट लगाया जाएगा। शनिवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव की देखरेख में लगे डॉक्टरों ने बताया है कि मोया कार्डियक इंफॉर्केशन एक तरह का हार्ट ब्लॉकेज है। इसमें तुरंत एंजियोग्राम करने की जरूरत पड़ती है। इसकी वजह से हृदय की आर्टरी बंद हो जाती है और खून की सप्लाई बंद होने लगती है। एनजीओप्लास्टी करने से आर्टरी खुल जाती है और ब्लॉकेज को खोलने में मदद मिल जाती है। डॉक्टरों ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद सौरव गांगुली का एंजियोग्राम कर लिया गया है। अब एनजीओप्लास्टी करने की तैयारी हो रही है। स्टंट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। 


उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह जिम करने के समय उनके सीने में दर्द हुआ था। बाद में घर पर उनका सिर घूमने लगा और गिर पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि हल्का हार्ट अटैक आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी फोन कर सौरव गांगुली का हालचाल जाना। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें