कोकराझार से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोकराझार से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार बरामद



कोकराझार। पुलिस की टीम ने अभियान चलाते हुए कोकराझार जिला के कारीगांव थाना अंतर्गत लउटी इलाके से भारी मात्रा में स्वचालित हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है।


बोड़ोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के चुनाव के पूर्व से ही पुलिस प्रशासन ने बीटीसी के चारों जिला कोकराझार, उदालगुरी, बाक्सा व चिरांग जिलों में अवैध हथियारों के विरूद्ध एक अभियान चला रखा है।कोकराझार पुलिस अधीक्षक राकेश रोशन ने बुधवार को बताया कि कोकराझार जिला के कारीगांव थाना अंतर्गत लउटी इलाके में कोकराझार पुलिस उपाधीक्षक मुकुट राभा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाते हुए जमीन के नीचे छिपकर रखे गये स्वचालित हथियारों को बरामद किया है।


बरामद हथियारों में एक एके-56 राइफल, एक एके-47 राइफल, तीन एके राइफल की मैगजीन, 7.62 एमएम  पिस्तौल का 51 जिंदा कारतूस, एक ऑस्ट्रिया-600 पिस्तौल, और एक पिस्तौल की मैगजीन शामिल है। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता नहीं चल सका है कि हथियार किस उग्रवादी गुट है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें