पूर्व विधायिका आरती हजारिका का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्व विधायिका आरती हजारिका का निधन



गोलाघाट। गोलाघाट जिला के देरगांव की पूर्व विधायिका व वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री आरती हजारिका कछारी का बुधवार की तड़के देरगांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वर्ष 2011 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधानसभा में देरगांव का प्रतिनिधित्व करते हुए संसदीय सचिव का पदभार संभालने के साथ ही देरगांव पौर सभा का सदस्य और विभिन्न संगठनों के साथ जुड़ी हुई थीं।


जानकारी के अनुसार बुधवार की तड़के उनकी तबियत अधिक खराब होने के बाद उन्हें देरगांव के धमेजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से देरगांव में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों का घर पर तांता लग गया।


इस मौके पर देरगांव के विधायक भवेन भराली, पूर्व विधायिका शुशीला हजारिका, जोरहाट के पूर्व विधायक राणा गोस्वामी, गोलाघाट जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दादू टाये, डॉ परमानंद दास समेत काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिन के 12 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को सार्वजनिक रूप से लोगों के दर्शन के लिए देरगांव राजीव भवन ले जाया गया। जहां से देरगांव के श्मशान घाट पर अंत्येष्टि क्रिया संपन्न हुई। उनके निधन से इलाके के लोगों में भारी शोक व्याप्त है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें