लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी का सिविल सेवा में चयन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी का सिविल सेवा में चयन




नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि का चयन संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा के लिए हुआ है। यूपीएससी ने अपनी रिजर्व सूची के 89 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

रामजस कॉलेज से राजनीति विज्ञान (स्नातक) की पढ़ाई करने वाली अंजलि ने पहले प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए उत्तीर्ण किया।

अंजलि ने बताया, ‘‘इस परीक्षा में चुने जाने पर मैं काफी खुश हूं। मैं समाज के लिए कुछ करने की खातिर सिविल सेवा में शामिल होना चाहती हूं क्योंकि मैंने हमेशा अपने पिता की प्रतिबद्धता देश के लोगों के प्रति देखी।’’

उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन आकांक्षा ने उन्हें परीक्षा पास करने में मदद की जो चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सफलता का श्रेय विशेष रूप से मेरी बड़ी बहन को जाता है। उन्होंने मुख्य परीक्षा की तैयारियों में मेरी काफी मदद की।’’

सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन वार्षिक रूप से तीन चरणों में होता है -- प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य सेवाओं के अधिकारियों का चयन होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें