देश भर में 13 जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीन लगाने का काम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

देश भर में 13 जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीन लगाने का काम



नई दिल्ली। देश भर में 13 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो सकता है। यह जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी।


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय अगले दस दिन में वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी कर लेगा। उसके बाद केन्द्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद देश भर में वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) कोरोना की दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की स्वीकृति 3 जनवरी को पहले ही दे चुका है। मंत्रालय के मुताबिक इसके 10 दिन बाद से वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जा सकता है।


राजेश भूषण ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के डेटा को-विन सॉफ्टवेयर में मौजूद हैं, इसलिए उन्हें अलग से इसके लिए रजिस्टर कराने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन वितरण व उससे संबंधित सभी डेटा को-विन पर मौजूद हैं। इसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में वैक्सीन भंडारण के लिए मुख्यतौर पर 4 प्राथमिक स्टोर करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में हैं। इसके अलावा देश में 37 वैक्सीन के भंडारण केन्द्र हैं, जहां से देश भर के अस्पतालों में वैक्सीन ले जाई जाती हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें