गुवाहाटी। आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में हॉस्पिटल के अध्यक्ष शरद जैन ने झंडा फहराकर कर सलामी दी। इस अवसर पर सिक्योरिटी गार्डो ने भी सलामी दी। अध्यक्ष शरद जैन ने हॉस्पिटल की सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिस मे ब्लड बैंक के सह निदेशक एसएन शर्मा, मेडिसिन विभाग के डॉ दिनेश अग्रवाल, आईसीयू कोविड-19 के सहायक विनोद पातीर, प्रयोगशाला के अतुल कुमार अग्रवाला के अलावा प्रियंका सेनगुप्ता, मिचेल बोहलंग, विश्वजीत वर्मन, दीपक छत्री, सहायक मेट्रोन मेमोम सानू अनुराधा, नर्सिंग कोऑर्डिनेटर्स एम प्रमिला सिंह, आईसीयू नर्स ओइनम किरण बाला, आई सी यू टेक राजन कृष्ण को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ अनिल कलिता,हास्पीटल सुपरिटेंडेंट रोहित उपाध्याय भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मारवाड़ी हॉस्पिटल के सौजन्य से चांगसारी में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजित किया गया।जिसमें प्राय डेढ़ सौ लोगों ने विभिन्न तरह की जांच करवा कर इसका लाभ उठाया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें