रंगिया: जेसीआई रंगिया रॉयल्स द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: जेसीआई रंगिया रॉयल्स द्वारा गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित



अरुणा अग्रवाल


रंगिया। कर्मठ और ऊर्जावान युवाओं की सामाजिक संस्था 'जेसीआई रंगिया रॉयल्सस' (जूनियर चेंबर इंटरनेशनल) ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने नये थीम 'ओन फ्यूचर' का पालन करते हुए गांव वाशियों और बच्चों के संग खुशियां बांटी। साथ ही संस्था के पदधारियों और सदस्यों ने इस अवसर पर शहर की अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया, इस मौके पर संस्था द्वारा शहर के गरीब बच्चों और ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित की। इसके अलावा रंगिया में आयोजित मारवाड़ क्रिकेट मैच के दौरान संस्था द्वारा उपस्थित लोगों के बीच रियल जूस, स्नैक्स आदि का वितरण किया। ज्ञात हो कि जेसीआई रंगिया द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत निरंतर सेवा कार्य जारी है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्षा ज्योति सराफ ने सर्वप्रथम 72वें गणतंत्र दिवस पर लोगों को हार्दिक बधाई दी। तथा संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में वर्णित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के जीवन-मूल्य हम सबके लिए आदर्श हैं। शासन की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग ही नहीं, बल्कि हम सभी सामान्य नागरिक भी इन आदर्शों का निष्ठापूर्वक पालन करें। उन्होंने कहा कि हर साल संस्था के सदस्य शहर और इसके आसपास के इलाकों में विभिन्न जागरूकता और सहायता कार्यक्रम का आयोजन, जाड़े के मौसम में गर्म वस्त्र का वितरण सहित सेवा के अन्य कार्य करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयर पर्सन  प्रिंस सराफ, शाखा के पूर्व अध्यक्ष पुनीत क्याल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रियल क्याल, गरिमा सिकरिया, पूजा सिकरिया, स्वीटी सिकरिया, मोनिका अग्रवाल का भरपूर सहयोग रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें