गुवाहाटी। नगर के रूपनगर स्थित विद्यापीठ एम.ई स्कूल के सहयोग से मारवाड़ी समेलन गुवाहाटी शाखा ने लगभग 93 छात्रों और 18 शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया। पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, शाखा अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका, उपाध्यक्ष सुशील गोयल, पूर्वांचल उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, सचिव शंकर बिड़ला, संयुक्त सचिव सूरज सिंघानिया, गोपाल बजाज, नरेंद्र सोनी, संजीत धूत, गौरव सिवोटीया की उपस्थिति में ध्वज को फहराया गया। मनोज जालान, जयप्रकाश जाजू, प्रवीण डागा, और प्रोजेक्ट चेयरमैन माखनलाल अग्रवाल व विकाश जैन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात बाद, सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा आयोजित मारवाड़ी अस्पताल में रक्तदान किया।
!->
छात्रों के साथ मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने मनाया गणतंत्र दिवस
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें