रविन्द्र तोदी
जन-जागरण अभियान की तैयारी
धुबड़ी। सिमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर की धुबड़ी जिला इकाई ने एक प्रस्ताव पारित कर पड़ोसी राष्ट्र चीन व पाकिस्तान के कब्जे वाले भारतीय भुखंड को पूनर्उद्धार की मांग को लेकर जिला उपायुक्त के जरिए देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व असम के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। चेतना मंच के जिलाध्यक्ष निखील चंद्र सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा है कि इस संबंध में धुबड़ी के सांसद बदरुद्दीन अजमल से भी यह मुद्दा संसद में उठाने का आह्वान किया गया है। साथ ही इस विषय पर चेतना मंच द्वारा जनजागरण अभियान की तैयारी भी की जा रही है।इस संबंध में धुबड़ी जिले के भारत बांग्लादेश सीमाई बिसखावा में मंच की जिला स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक प्रदीपनजी,मंच की पूर्वोत्तर इकाई की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा नियोगी के अलावा प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता सदस्य भी उपस्थित थे।सभा के दौरान अध्यक्ष ने बताया कि बिते वर्ष 5 व 6 दिसंबर को गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित राज्यीक अधिवेशन की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव लिया गया था। जिसके तहत 24 नवंबर सन् 1962 व 22 फरवरी सन् 1994 में देश की दोनों सदनों द्वारा चीन व पाक अधिकृत भारतीय भुखंड को पून: हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव ग्रहण किया गया था। तथा इसी प्रस्ताव को बिना किसी विलंब के कार्यकारी करने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार से मांग के अलावा जनजागरण अभियान चलाने,जनमत गठन करने आदी को लेकर चेतना मंच द्वारा निर्णय लिया गया। वहीं मंच पदाधिकारियों ने बताया कि चीन द्वारा धोखे से हड़पी गई 37244 वर्ग किलोमीटर का भारतीय भुखंड व पिओके समेत अखंड जम्मु कश्मीर के पूनर्उद्धार के लिए चेतना मंच द्वारा गण साक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें