गुवाहाटी। शांतिपुर से फटाशील चारीआली तक हरियाणा भवन के आसपास का इलाका स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से अंधेरे में डूबा रहता है। जिसके चलते रात्रि में किसी दुर्घटना के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 26 जनवरी की रात को हुई एक सडक दुर्घटनाा ने इस इलाके के लोगों को आक्रोश में ला दिया। वाकया यह है कि हरियाणा भवन में आयोजित एक सभा में भाग लेने के लिए मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा का सदस्य संदीप बेड़िया अपनी एक्टिवा स्कूटी से फटाशील की तरफ से हरियाणा भवन आ रहा था। जैसे ही वह हरियाणा भवन की तरफ घुमा वैसे ही शांतिपुर से तेज रफ्तार से आने वाली एक स्कूटी ने उसे जोरदार टक्कर मारी। जिसके परिणामस्वरूप दोनों स्कूटी सवार गंभीर हालत में घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। अंधेरा होने की वजह से लोगों को माजरा समझने में कुछ देर लगी। तुरंत ही हरियाणा भवन में सभा में जा रहे मारवाड़ी युवा मंच के कुछ सदस्यों व स्थानीय लोग अंधेरे में ही सहायता के लिए वहां पहुंच गए। मगर अंधेरा होने की वजह से उन्हें भी समझने में देर लगी। तुरंत दोनों घायलों को महेन्द्र मोहन चौधरी अस्पताल ले जाया गया। भरलूमुख पुलिस को सूचना देने पर वह तुरंत घटना स्थल पर उपस्थित हुई। मगर अंधेरे में उन्हें भी स्कूटी का नंबर भी दिखाई नहीं दे रहा था तथा प्राथमिकी लिखने में भी मोबाइल टॉर्च का उपयोग करना पड़ा। इस वार्ड की पूर्व नगर निगम पार्षद सुनीता भीलवाड़िया ने हरियाणा भवन में आयोजित असम सह प्रभारी पवन शर्मा की सभा में स्पष्ट रूप से बताया कि इस क्षेत्र की कोई भी समस्या को जब हम सरकार के समक्ष उठाते हैं तो गठबंधन सरकार का हवाला देते हुए स्थानीय एमएलए पल्लू झाड़ लेते हैं। और आश्वासन देते हैं कि जब हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी तो हम आपकी सारी समस्याओं को दूर कर देंगे।घटनास्थल पर तुरंत उपस्थित होने वाले हरियाणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सुरेंद्र गोयल, मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर के राजेश गोयल और पंकज फलोदिया व अन्य सहयोगियों को अंधेरे में घायलों को राहत पहुंचाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मायुमं गुवाहाटी ग्रेटर के शाखा अध्यक्ष कमल रांका के साथ महेंद्र सेठिया, गौरव शर्मा, मनोज पौदार, गौतम गोयंका महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हालचाल जाना एवं नगर निगम प्रशासन से अंधेरे में डूबे सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुरोध किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें