जोनाई में अजायुछाप की ओर से नागरिकता संशोधन कानुन (का) के विरोध में पथ सभा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जोनाई में अजायुछाप की ओर से नागरिकता संशोधन कानुन (का) के विरोध में पथ सभा



अनोज कुमार प्रजापति


जोनाई। नागरिकता संशोधन कानुन (का) को रद्द करने और राज्य में आईएलपी प्रवर्तन करने की मांग पर आज असम जातियतावादी युवा छात्र  परिषद की जोनाई आंचलिक समिति की ओर से पथ सभा का आयोजन किया गया। धेमाजी जिला के जोनाई महकमा सदर बाजार के बीचोबीच आयोजित उक्त पथ सभा में बिजेपी सरकार गो बैक, नागरिकता संशोधन कानुन (का) हम नही मानेंगे, नागरिकता संशोधन कानुन (का) हमें नही चाहिये, मोदी सरकार मुर्दाबाद  जैसे नारे लगाये। 


इस पथ सभा में असम जातियतावादी युवा छात्र  परिषद की धेमाजी जिला अध्यक्ष ज्ञान शर्मा ने कहा कि  धेमाजी जिला के पांचों आंचलिक समिति की ओर से आज पथ सभा का आयोजन किया गया हैैं। साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार  और  सर्वानंद सोनोवाल की नेतृत्व वाली राज्य सरकार को हमने पुरी तरह से सप्ष्ट कर दिया हैं कि का कानुन को कभी भी नही माना जायेगा। फिर भी हमें कटाक्ष किया जाता हैं कि का विरोधी आंदोलन नरम हो गया हैं, जो सरकार की भुल हैं। साथ ही कहा कि वर्ष 1978 की 12 मार्च से ही असम जातियतावादी युवा छात्र परिषद की ओर से राज्य में ईनर लाईन पास की व्यवस्था करने पर जोर दिया जा रहा हैं।वहीं श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में सरकार के विरोध में आवाज उठाने वाले लोगो पर अत्याचार किया जा रहा हैं, जो निंदनीय हैं। इस पथ सभा में धेमाजी जिला अजायुछाप की जिला समिति के सलाहाकार नील गोगोई, प्रचार सचिव जितेन मिली,अजायुछाप की जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष खगने डेका, सचिव सत्य हाजरिका सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


जोनाई बाजार में आयोजित पथ सभा के अंत में का विरोधी नारे के साथ ही जय आई असम का नारा लगाकर सभा का समापन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें