गुवाहाटी: अखिल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: अखिल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले गिरफ्तार



गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी के दिसपुर गणेशगुड़ी इलाके से पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद अखिल गोगोई की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों को दिसपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।


गणेशगुड़ी के गणेश मंदिर के सामने असम प्रेमी युवा छात्र संस्था के सदस्य कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता अखिल गोगोई की जेल से रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। संगठन ने आज अखिल की रिहाई की मांग में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था। मौके पर मौजूद दिसपुर थाने की पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने बताया कि इस आंदोलन की प्रशासन से इजाजत नहीं ली गयी थी, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि वे पूरी तरह से गणतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके साथ जबरदस्ती की। बताया गया है कि असम प्रेमी युव छात्र संस्था के नेता मनोज गोगोई समेत कुल आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


उल्लेखनीय है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अखिल गोगोई जेल में बंद हैं। मुख्य रूप से अखिल के नेतृत्व में राजधानी गुवाहाटी समेत कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हिंसक आंदोलन किया गया था। इस संबंध में अखिल के विरुद्ध राज्य के अलग-अलग कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है। जबकि गुवाहाटी और जोरहाट थाने में दर्ज देश द्रोह के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। इस मामले में अखिल पर माओवादी गतिविधियों में शामिल होने तथा राज्य में माओवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का मामला दर्ज है। जिसके चलते अखिल को हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल पा रही है। एक बार फिर से अखिल ने गौहाटी हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन दाखिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें