बांग्लादेश को अवैध रूप से पशुओं की तस्करी जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बांग्लादेश को अवैध रूप से पशुओं की तस्करी जारी



ग्वालपारा। ग्वालपारा के जलेश्वर से पड़ोसी देश बांग्लादेश में आए दिन अवैध रूप से पशुओं की तस्करी का सिलसिला जारी है। प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जलेश्वर और गोरनगर पशु बाजार की आड़ में अवैध पशु तस्कर सैकड़ों पशुओं की तस्करी बांग्लादेश को करते हैं।


सूत्रों ने दावा किया है कि तस्कर शाम के बाद से ही पूरी रात तक सड़क के जरिए जलेश्वर से खलिसाभीटा होकर पैदल पशुओं को मेघालय ले जाते हैं। वहां से फिर असम के दक्षिण सालमारा-मानकचार जिला के मानकचार से खुली नदी सीमा के रास्ते से पशुओं को बांग्लादेश में फेजा जाता है।


मेघालय के महेंद्रगंज से भारत-बांग्लादेश के सीमाई इलाके से बांग्लादेश को पशुओं को तस्करी की जाती है। जलेश्वर से मानकचार और मेघालय तक पहुंचाने के दौरान जलेश्वर, धुमेरघाट, दक्षिण सालमारा, सुकचर, मेघालय के निदानपुर, फुलबारी, महेंद्रगंज आदि थाना की पुलिस को मैनेज तक पशु तस्कर पशुओं की तस्कर पड़ोसी देश बांग्लादेश को करते हैं।


हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (सीसुब) के हाथों में है। आए दिन सीसुब के जवान पशु तस्करी के साथ ही अन्य सामानों की तस्करी को रोकने में सफल होती है। इसके बावजूद कई बार तस्कर भी सफल हो जाते हैं। सीसुब के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी पहचान को सार्वजनिक न करते हुए कहा कि नागरिक प्रशासन के सहयोग से ही तस्करी के धंधे को पूरी तरह से रोकने में सफलता नहीं मिल पाती है। कहीं न कहीं नागरिक प्रशासन की ओर से ढील का फायदा उठाते हुए तस्कर तस्करी के काम को अंजाम देते हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें