गुवाहाटी। राज्य के जेलों में बंद कैदी आज से यानी सोमवार से अपने परिजनों से मुलाकात कर पाएंगे। लगभग 09 माह के बाद यह अनुमति जेल प्रशासन ने दिया है। ज्ञात हो कि कोरोना काल के दौरान जेल में कोरोना के मिले मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कैदियों को उनके परिजनों से मिलन पर रोक लगा दी थी।
गत मार्च माह से ही कैदी अपने परिजनों से नहीं मिल पा रहे थे। कोरोना के कारण ही जेल प्रशासन ने कैदियों को किसी से भी मिलने पर रोक लगा दिया था। कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी पाए जाने के बाद नये दिशा-निर्देशों के तहत सोमवार से कैदियों को उनके परिजनों से मिलने की प्रशासन ने अनुमति दी है। नये निर्देश के तहत कैदी दिन के दो समय अपने परिजनों से मुलाकात कर सकेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में बंद लगभग 1400 कैदियों के परिजन सोमवार की सुबह 09 बजे से ही अपने परिजनों से मिलने के लिए पहुंच गये। ज्ञात हो कि राज्य के सभी जेलों में यह सुविधा प्रदान की गयी है। (हि.स.)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें