अरुणा अग्रवाल
रंगिया। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर कामरूप जिला के कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक आज रंगिया के तिनिआली स्थित अम्बेडकर भवन प्रांगण में आयोजित की गयी। जिला अध्यक्ष नंदन तालुकदार की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे मंगलदै लोक सभा क्षेत्र के सांसद तथा भाजपा के केंद्रीय महासचिव दिलीप सैकिया, असम सरकार के सिंचाई तथा शिक्षा विभाग के राज्यिक मंत्री भवेश कलिता, गुवाहाटी लोक सभा क्षेत्र की सांसद क्वीन ओझा, राज्यसभा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, असम प्रदेश भाजपा के सचिव बेनुधर नाथ सहित प्रदेश भाजपा के कार्यवाही सदस्य क्रमशः लखी गोस्वामी, मधुरिमा डेका, दिनेश महंत, रंजन उपाध्याय, भाजपा असम प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव सुरभी लहकर, हाउसिंग बोर्ड के चैयरमेन तथा कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जादव चन्द्र डेका, असम पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष नवद्वीप कलिता, जिला प्रभारी स्वप्निल बरुआ, उत्तर कामरूप जिला के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा जिला के सभी विभागों के संयोजक तथा भाजपा उत्तर कामरूप जिला के अंतर्गत सभी आठ मंडलों के अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2021 मे पार्टी के कौशल और रणनीति सहित दलीय सांगठनिक स्थिति को और अधिक मजबूत करने और निर्वाचन के लिए कार्यकर्ताओं को ओर अधिक सक्रिय रहने के विषय मे चर्चा की गयी। इस मौके पर उपस्थित सांसद तथा भाजपा के केंद्रीय महासचिव दिलीप सैकिया ने दावा करते हुये कहा कि भाजपा इसवर्ष असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा की भाजपा 100 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं।’ उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है और बड़ी संख्या में राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं। साथ ही बैठक मे उपस्थित मंत्री भवेश कलिता ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए पार्टी की सांगठनिक स्थिति को ओर अधिक मजबूत कर आगामी चुनावों में भाजपा के मिशन 100+ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जोर शोर से लग जाने को कहा। बैठक के दौरान गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुईन ओझा ने अपने भाषण में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के हित मे काम करने का आह्वान किया। वहीं सांसद भुवनेश्वर कलिता ने बैठक के दौरान राज्य सरकार के उन्नयन मूलक कार्यों को जनता तक ले जाने हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष नन्दन तालुकदार ने बताया कि आगामी विधानसभा के चुनाव मे कामरूप जिला के तीनों क्षेत्रों मे भाजपा की जीत निश्चित है इसके लिये हमें एकजुट होकर कार्य करते हुये जीत हासिल करनी है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महासचिव डॉ हृदय दास ने किया तथा अपना बहुमुल्य भाषण प्रदान किया।













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें