गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के महाकुंभ पंच दशम प्रांतीय अधिवेशन धरोहर नई चुनौती नया संकल्प के उद्धघाटन समारोह में आसाम के मुख्यमंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल ने मुख्य अतिथि के रूप निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री से प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खतेर, राष्ट्रीय सहायक मंत्री एवं अधिवेशन आयोजन समिति के सचिव राजीव चांडक, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पंकज जालान, प्रांतीय महामंत्री राहुल अग्रवाल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री मोहित मालू ने बिलासिपारा के विधायक अशोक सिंघी एवं भाजपा के प्रादेशिक कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा के नेतृत्व ने मुलाकात कर अधिवेशन के विषय में जानकारी दी। उद्धघाटन सत्र, प्रेरणा दायक सत्र, नारी चेतना सत्र, युवा विकाश सत्र, साइकिल रैली, यूथ फेस्ट, सदभावना रैली आदि कि जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया एवं अधिवेशन हेतु चीफ पेट्रोन का पद भी स्वीकार किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने मंच के विभिन्न कार्यों कि जानकारी भी मुख्य मंत्री को प्रदान कि। इस आशय की जानकारी स्वागत समिति के जनसंपर्क अधिकारी विवेक सांगानेरिया ने दी।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें