ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म


गुवाहाटी। रात लगभग 10 बजे एक यात्री से गुवाहाटी रेल स्टेशन आरपीएफ थाना में सूचना मिली कि एक महिला ने ट्रेन के जीएस कोच नंबर-16440 के अंदर एक बच्चे को जन्म दिया है। 05616 ट्रेन गुवाहाटी रेल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-3 पर खड़ी है।  महिला आरपीएफ स्टाफ के साथ तुरंत उक्त कोच में पहुंच गई और इसकी सूचना रेलवे अस्पताल के डॉक्टर को दी। महिला पुलिस कांस्टेबल अनुपमा दास और  अल्पना महतो कोच के अंदर उक्त महिला के पास उपस्थित हुई  ओर देखा कि महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नवजात बच्ची और मां दोनों स्वस्थ  हैं।  महिला आरपीएफ स्टाफ ने नवजात बच्चे की मां को आवश्यक सहायता प्रदान की।  मां और बच्चे दोनों को तौलिया, कंबल और कपड़े दिए और मां के लिए भोजन का प्रबंध भी किया।

1 टिप्पणी:

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें