अरुणा अग्रवाल
रंगिया। देश के विभिन्न हिस्सों की तरह रंगिया में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा स्थानीय उच्चतर माध्यमिक खेल मैदान प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में रंगिया के महकमाधिपति आईएएस अधिकारी स्वप्निल पाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ गीतांजलि (प्रभात फेरी) और राष्ट्रीय गीतो की प्रस्तुति के साथ प्रातः 6 बजे किया गया, इसके पश्चात सुबह 8.40 बजे मुख्य अतिथी महकमाधिपति स्वप्निल पाल और इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि तथा इसके पश्चात ऐतिहासिक कृषक शहीद भवन प्रांगण में स्थित शहीद वेदी के सामने दिप प्रज्ववलन और पुष्पांजलि दी गयी। साथ ही मुख्य अतिथि स्वप्निल पाल समारोह स्थल पहुँचकर सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गयी। ध्वजारोहण के साथ ही महकमाधिपति लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। समारोह के दौरान परेड सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा इस मौके पर स्वतंत्रता सैनानियों का अभिनंदन और महकमा के विभिन्न विभाग के श्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। अंत मे पुरस्कार वितरण के साथ ही सुबह 11.15 बजे रंगिया महकमा चिकित्सालय में मरीजों और हरिजन बारोबारी एल.पी विद्यालय के विद्यार्थियों और रंगिया आर एस टी सी के बीच फल-मूल वितरित किया गया। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से हाईस्कूल खेल मैदान प्रांगण में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा सायं 5 बजे राष्ट्रीयध्वज को अवनमितकरण करने के पश्चात सायं 5:30 बजे सरकारी विभागों के प्रांगणों को प्रज्वलित और प्रकाशित किया गया। महकमाधिपति स्वप्निल पाल द्वारा कार्यक्रम में सहयोगिता और उपस्थिती के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। रंगिया की सामाजिक संस्था साधना के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया। आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर स्वतंत्रता सैनानी कृष्ण लहकर, रंगिया महकमा की पुलिस अधिकारी मृगांक्षी डेका, महकमा तथ्य और जनसंजोग अधिकारी हेमंत शर्मा, रंगिया के राजस्व अधिकारी चंदन बोरगोहाई, महकमा निर्वाचन अधिकारी हृदय कुमार दास, महकमा के सहकारी आयुक्त तथा रंगिया पौरसभा के कार्यकारी अधिकारी चंपक डेका, महकमा गवेषणा सहायक विनोद राहांग, रंगिया थाना के भारप्राप्त पुलिस अधिकारी रतन दास सहित बहुत से विशिष्ट और स्थानीय लोग उपस्थित थे। मालुम होकि रंगिया महकमा प्रशासन द्वारा इसवर्ष गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर कई आकर्षक कार्यक्रम और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसके लिये लोगों ने प्रशासन की भारी प्रशंसा की है।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें