अरुणा अग्रवाल
रंगिया। देश की आजादी के वर्षों बाद भी किसी भी सरकार ने रंगिया महकमा के पाँच लाख जनता के आह्वान को गुरुत्व देने की आवश्यकता महसूस नहीं की है। इसको लेकर मंगलवार को रंगिया में कड़ी प्रतिक्रिया देखी गयी। विशेष तौर पर रंगिया को सदर के रूप मे लेकर रंगिया जिला के गठन की मांग करते हुए रंगिया जिला दावी समिति ने 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगिया को पूर्ण जिले के रूप में घोषित करने की मांग की थी। इसके लिए समिति ने कई बार कामरूप जिला के उपायुक्त, रंगिया के महकमाधिपति के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने के अलावा अनशन सहित विभिन्न विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम भी किया। उन्हें उम्मीद थी कि इसबार गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगिया बाशियों को यह खुशखबरी प्राप्त होगी, किंतु इसबार भी यह नही हुआ। सरकार द्वारा रंगिया के लोगों के आह्वान को गुरुत्व प्रदान नही किया गया। मंगलवार को शाम रंगिया जिला दावी समिति के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और कहा कि जबतक रंगिया को जिला की घोषणा नहीं कि जाएगी तबतक मांग जारी रहेगीं। साथ हि यह प्रतिवाद और भी तीब्र किया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें