अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के युवा गोपाल बजाज ने गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रतिवर्ष की भांति इसबार भी गोपाल बजाज ने सभी समाजबंधुओं के सहयोग से न्यू मारकेट स्थित अपने आवास के पास यह कार्यक्रम समारोहपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल बजाज द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ सुबह 9 बजे किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गयी, ततपश्चात हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर एक आर्कषक रैली निकाली गयी जो आसपास के स्थलों से होती हुई पुनः समारोह स्थल पहुँची। देशभक्तिपूर्ण इस रैली में बच्चों, युवाओं, और ज्येष्ठ लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इसके पश्चात अल्पाहार के बाद बच्चों और युवाओं के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पानी-पार, म्यूजिकल कुर्सी, हाथी घोड़ा आदि खेल आयोजित किये गये। इसके अलावा उपस्थित लोगों के बीच प्रतिभा प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने देश भक्ति के गीत, देश भक्ति नृत्य, वक्तता आदी का प्रर्दशन कर उत्साहित हुये। कार्यक्रम का समापन दोपहर 1.30 बजे किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें