अति शीघ्र आरंभ होगा सुवालकुची अभियांत्रिक महाविद्यलाय का कार्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अति शीघ्र आरंभ होगा सुवालकुची अभियांत्रिक महाविद्यलाय का कार्य



कामरूप। रेशम की वस्त्र नगरी के रूप में पूरे देश में विख्यात कामरूप (ग्रामीण) जिला के सुवालकुची में अगले 10 दिनों के अंदर प्रस्तावित सुवालकुची अभियांत्रिक महाविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। इसकी जानकारी कामरूप (ग्रामीण) जिलाधिकारी कैलाश कार्तिक ने गुरुवार को आवंटित भूमि का जायजा लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दी है।

गुवाहाटी को कामरूप (ग्रामीण) जिलाधिकारी कैलाश कार्तिक अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को आवंटित भूमि का जायजा लेने पहुंचे थे। मौका मुआयना करने के बाद उन्होंने अपने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। महाविद्यालय के आरंभ होने के बाद राज्य में अभियांत्रिक शिक्षा को और अधिक गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सुवालकुची में 100 बीघा भूमि पर अभियांत्रिक महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। सरकार ने सुवालकुची के मूगा गोपाचार की 100 बीघा भूमि को अभियांत्रिक महाविद्यालय स्थापित करने के लिए आवंटित किया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें