रंगिया: योग सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर देखा गया भारी उत्साह - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: योग सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर देखा गया भारी उत्साह



अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रंगिया साधना योग महाविद्यालय द्वारा तथा स्वस्ति अस्पताल, रंगिया के सौजन्य से गत 28 जनवरी को 4 दिवशीय कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुये राज्यिक योग सम्मेलन के आज द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं के लिये योग विषय पर कार्यशाला के साथ सुबह 9.30 बजे किया गया यह कार्यशाला रंगिया महाविद्यालय की अध्यापिका रानू चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित की गयी। जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे योग प्रशिक्षक ध्रुवज्योति डेका के नेतृत्व में योग व प्राणायाम अनुशीलन का आयोजन किया गया। ततपश्चात सुबह 11 बजे आफ्रुजा बेगम के संचालन में योग विषय पर तर्क-वितर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सुबह 11.30 बजे 40 बर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए योग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें उद्घाटक के रूप में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ ख़बरुद्दीन अहमेद उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे योग प्रशिक्षक योगगुरु बसंत मजूमदार की उपस्थिति मे प्राणायाम व ध्यान अभ्यास करवाया गया। आज के कार्यक्रम का समापन हिरण्य कुमार कार्जी के संचालन मे तर्क-वितर्क कार्यक्रम के साथ दोपहर 2.30 बजे किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रंगिया स्वस्ति अस्पताल के संचालक तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ हितेंद्र कलिता ने योगाभ्यास की जरूरत और इससे लाभ के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मौके पर आयोजन समिति के सचिव योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने सम्मेलन के तृतीय दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि 30 जनवरी यानी शनिवार को तृतीय दिवस का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया जायेगा इसके अंतर्गत नये- पूर्व योग शिक्षक- शिक्षिकाओं का प्रीति सम्मेलन, सुबह 11.30 बजे अंतरंग- वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित होगा। मालूम हो कि 4 दिवशीय यह सम्मेलन आगामी 31 जनवरी, रविवार को दिनभर के विभिन्न आकर्षक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजको द्वारा सभी के उपस्थिति की श्रद्धापूर्वक कामना की गयी है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें