अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया में चार दिवशीय कार्यक्रमों के साथ राज्यिक स्तर पर योग सम्मेलन का आज शुभारंभ किया गया। साधना योग महाविद्यालय और रंगिया के स्वस्ति अस्पताल के सौजन्य से स्थानीय ऐतिहासिक कृषक शहीद भवन प्रांगण में आयोजित हो रहे इस योग सम्मेलन का प्रारंभ रंगिया स्वस्ति अस्पताल के संचालन तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ हितेंद्र कलिता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ सुबह 9 बजे किया गया। साथ हि आयोजन समिति के उपाध्यक्ष डॉ प्रेम किशन सिंह के नेतृत्व मे सुबह 9.15 बजे से छात्र- छात्राओं के बीच योग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मौके पर डॉ प्रेम किशन ने योगाभ्यास और इससे लाभ विषय मे उपस्थित लोगों को विस्तार से अवगत कराया। इसके पश्चात सुबह 9.45 बजे योगाभ्यास अनुशीलन मुख्य प्रशिक्षक योग गुरु भास्कर दीप कश्यप के नेतृत्व मे किया गया। इसके साथ हि अशोक दत्ता के संचालन में मत विनिमय आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन तीर्थमनी डेका के संचालन में कुईज प्रतियोगिता के साथ दोपहर 1 बजे किया गया। सम्मेलन के आज प्रथम दिन के कार्यक्रम में बहुत से बच्चे, युवा, ज्येष्ठ लोगों सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में रंगिया चक्राधिकारी चन्दन बोरगोहाई, रंगिया महकमा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सफीकुल हक, आयोजन समिति के उपदेस्टा पविन कलिता, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ हितेंद्र कलिता, योग गुरु योगाचार्य ज्योतिष कलिता सहित समिति के सभी पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के द्वितीय दिन यानी आगामी कल, 29 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुये आयोजन समिति के सचिव योग गुरु योगाचार्य ज्योतिष कलिता ने बताया कि द्वितीय दिन का कार्यक्रम आगामी कल 29 जनवरी शुक्रवार को अभिज्ञ प्रक्षिक्षकों की उपस्थिति में सुबह 9.30 बजे महिलाओं के लिए योग विषय पर कार्यशाला, सुबह 10 बजे योग व प्राणायाम अनुशीलन, सुबह 11 बजे मत- विनिमय, सुबह 11.30 बजे 40 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए योग विषय पर कार्यशाला, सुबह 12 बजे प्राणायाम व ध्यान अभ्यास तथा इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मत-विनिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन का समापन आगामी 31 जनवरी को भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा जिसमें आयोजकों द्वारा सभी के उपस्थिति की कामना की गयी है।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें