गुवाहाटी: कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

 


गुवाहाटी। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै हवाई अड्डे पर कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए हवाई अड्डे से बाहर निकलने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।


गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै हवाई अड्डे पर हवाई अड्डा कोविड ड्यूटी अधिकारियों द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी कि लगभग 8 बजे कुछ यात्रियों ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। कोविड परीक्षण के बिना जबरदस्ती बाहर आ गए और उन्हें अपने कर्तव्य का पालन से बाधित किया।


घटना के संबंध में आज़रा थाना में एक केस नंबर 56/2021 धारा 353/188/294/270/269 आरडब्ल्यू 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दर्ज कराया गया था। जिसके तहत पुलिस ने दिनेश दास (54) और जयंत गोगोई (56) को गिरफ्तार किया है। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर घटना की जांच कर रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें