पूजा माहेश्वरी
नगांव। आज नगांव के नेहरुबाली में असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग के राज्यीक मंत्री पियुष हाजारिका ने प्रज्ञान भारती योजना के तहत 2020 सन के उच्चतर माध्यमिक परीक्षा मे प्रथम श्रेणी मे उतीर्ण हुए जिला के मेधावी छात्रो को बनीकांत काकति मेधा पुरस्कार 2020 के तहत स्कूटी प्रदान की। उल्लेख रहे इस योजना के माध्यम से जिला के 1909 छात्राओं को स्कुटी प्रदान की गई है। उक्त अनुष्ठान मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाषण देते हुए मंत्री हाजारिका ने कहा कि आज का दिन एक स्मरणीय दिन है, क्योंकि इस योजना के मार्फत छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र मे प्रोत्साहित करेगा और भविष्य मे आनेवाले दिनों मे छात्राए नये उत्साह के साथ अध्ययन मे मन लगायेंगी। उन्होंने ने अपने भाषण मे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की उन्नति हेतु सभी प्रकार की प्रयास कर रही है। इसी उन्नति की कडी का हिस्सा छात्राओं को स्कूटी प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांव पंचायत से लेकर नगर निगम निकायों के चुनाव मे महिलाओं को 49 फिसदी सीटो को आरक्षित कर दिया है। उनहोने ने कहा की महिलाओं को विधानसभा तथा लोक सभा चुनाव मे 33 फीसदी आरक्षण का समर्थन करता है लेकिन महिलाओं को 33 फीसदी सीटों के अलावा जनेरल सीटों से चुनाव खेल कर लोकसभा मे 50 फीसदी दमखम दिखाना चाहिए। श्री हाजारिका ने एक आंकड़े की बात का उल्लेख करते हुए कहा कि हालांकि विश्व भर मे महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों की तुलना मे मात्र एक या दो फीसदी कम है लेकिन रोजगार मामले मे महिलाएं 19.9 फीसदी है। जहां रोजगार के मामले मे महिलाएं की रोजगार इतना कम रहेगा तो वैसे समाज की क्या उन्नति हो सकती है। उनहोने अपने भाषण मे कहा कि शिक्षा हमें सभी स्तरों पर सही दिशा निर्देशन करने मे मदद करता है।इसलिए हम सभी को एकाग्रचित्त होने के साथ कठोर परिश्रम के मार्फत स्वंय के साथ साथ देश तथा समाज को आगे बढाना होगा। इस अनुष्ठान में नगांव सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक रुपक शर्मा ने अपने भाषण मे कहा कि ये योजना एक महत्त्वपूर्ण योजना है जिसके द्वारा नारी सबलीकरण मे एक साकारात्मक पहल है और हमारे छात्राओं को वर्तमान समय मे विज्ञान और प्रौधोगिकी के युग में आगे बढने मे मदद करेगा और आनेवाले दिनों मे छात्राओं को शिक्षा ग्रहण के क्षेत्र मे प्रोत्साहित करेगा। इस सभा मे पुर्व रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने अपने संबोधन मे स्कुटी पाने वाले छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों को मेधा के अधार पर सफलता पाने के लिए सरकार द्वारा स्कूटी दी गई है।मेरा मानना है कि आपलोगों को स्कुटी चलाने मे पुरी तरह यातायात नियमों को पालन करना होगा। इस अनुष्ठान मे नगांव महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ शरत बरकटकी, नगांव जिला विधालय संमडल समुह निरीक्षक पी.नाथ, उन्नयन आयुक्त हेमंत भुयां जिला बीजेपी सभापति अभिजीत नाथ सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें