नगांव: गितिका व राहुल राज की उपलब्धि पर शक्ति संघ ने किया अभिनंदन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव: गितिका व राहुल राज की उपलब्धि पर शक्ति संघ ने किया अभिनंदन



 पूजा माहेश्वरी


नगांव। शहर के युवा व्यवसाई राजू महर्षि की दोनों संतान गितिका और राहुल राज ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने पर नगांव की अग्रणी धार्मिक संस्था शक्ति संघ ने उनके घर जाकर उनका अभिनंदन किया। शक्ति संघ के सचिव महेश भजनका ने बताया कि दोनों ने मारवाड़ी समाज के साथ नगांव का गौरव बढ़ाया है। अभिनंदन के अवसर पर शक्ति संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मोर, सचिव महेश भजनका, कोषाध्यक्ष अनिल रातुसरिया, सदस्य लक्ष्मण माहेश्वरी, राजेश शर्मा और राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें