धुबड़ी में हिंदी भाषी विकास परिषद के नवमनोनित उपाध्यक्ष भागिरथ ओझा का जोरदार स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में हिंदी भाषी विकास परिषद के नवमनोनित उपाध्यक्ष भागिरथ ओझा का जोरदार स्वागत


रविन्द्र तोदी

निकाली गई बाईक रैली

असम के 54 लाख हिन्दीभाषी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगा परिषद: भागिरथ

धुबड़ी। धुबड़ी भाजपा के जिला सचिव भागिरथ ओझा को असम सरकार द्वारा गठित हिंदीभाषी विकास परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने को लेकर दलीय नेताओं कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है।बिते कल गुवाहाटी में शपथ ग्रहण के पश्चात आज दोपहर को धुबड़ी पहुंचने पर भागिरथ ओझा ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का ध्येय सबका साथ सबका विकास ही परिषद का आगे उद्देश्य है। तथा वृहत्तर असमिया समाज निर्माण की सोच के साथ ही हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस द्वारा गठित परिषद द्वारा कुछ भी काम नहीं किया गया तथा परिषद को मिला सरकारी फंड भी युं ही लोट गया।असम के 53 से 54 लाख हिंदी भाषा-भाषी समुदाय के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर परिषद काम करेगा। भागिरथ ने बताया कि राज्य में हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा पर परिषद का विशेष ध्यान रहेगा। तथा हिन्दी माध्यम के बच्चे भी एपीएससी व अन्य प्रतिस्पर्धाओ में भाग ले तथा एपीएससी परिक्षाओं में प्रश्न पत्र हिंदी में हो इस तरह के मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति पर काम करेगा। मालूम हो कि इससे पहले समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर भागिरथ ओझा का स्वागत किया गया।शहर के कई स्थानों पर उत्साही चहेते समर्थकों द्वारा अपने नेता के स्वागत में बड़े बड़े बैनर पोस्टर भी लगाए गए।धुबड़ी गौरीपुर के मध्य 'भांगा' इलाके से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रधान मार्गों से होते हुए भाजपा के जिला कार्यालय पहुंची। जहां पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल ने परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर भागिरथ ओझा को सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें