नगांव सड़क हादसे में एक युवक की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव सड़क हादसे में एक युवक की मौत



पूजा माहेश्वरी


नगांव।  शहर के नजदीकी अंचल सेंचुवा में कल रात 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यातायात पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगांव शहर के धिंग गेट स्थित एक व्यक्तिगत चिकित्सालय में कार्यरत पंकज बोरा (२८) नामक युवक अपना कार्य समापन कर अपनी ए एस ०२ टी ९६४४ नंबर की मोटरसाइकिल से घर जाते समय एक गाड़ी से जोरदार ठोकर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गंभीर हालत में चिकित्सालय लाया गया पर कुछ समय के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगांव जिले के बीजबिजिया डिमौ के नजदीक शेताली का रहने वाला पंकज बोरा की मौत से अंचल में शोक की लहर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें