इंतजार खत्म: 18 फरवरी को दिल्ली से वर्चुअली प्रधानमंत्री रखेंगे एशिया के सबसे लंबे धुबड़ी-फुलबाड़ी पूल की आधारशिला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इंतजार खत्म: 18 फरवरी को दिल्ली से वर्चुअली प्रधानमंत्री रखेंगे एशिया के सबसे लंबे धुबड़ी-फुलबाड़ी पूल की आधारशिला



रविन्द्र तोदी

धुबड़ी में जश्न का माहौल

धुबड़ी। महाबाहु ब्रम्हपुत्र पर बनने वाले एशिया के सबसे लंबे धुबड़ी-फुलबाड़ी पूल की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल तरिके विडीयो कांफ्रेंस के जरिए 18 फरवरी गुरुवार को रखी जाएगी।अधिकारीक रुप से इस बात की जानकारी आज यहां जिला प्रशासन द्वारा दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री आनलाईन पर वर्चुअल तकनीक के तहत इस बहुप्रत्याशित पुल की आधारशिला रखेंगे। साथ ही विडीयो कांफ्रेंस के जरिए सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी माजुली से विडीयो कांफ्रेंस के जरिए सभा में उपस्थित रहेंगे तथा लोगों को संबोधित करेंगे।असम मेघालय को जोड़ने वाले फोर लेन इस पूल की लंबाई 19.28 किलोमीटर है। देश के अब तक के सबसे बड़े व लंबे नदी पूल की ऐतिहासिक आधारशिला स्थापना को ध्यान में रखकर धुबड़ी के आदाबाड़ी में एक आम सभा का भी आयोजन किया गया है। जहां राज्य सरकार के परिवहन उद्योग व वाणिज्य विभाग के मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, खाद्य व आपुर्ती विभाग के मंत्री फणी भुषण चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने सभी आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में भाग लेने की सामुहिक अपील की है। मालूम हो कि आधारशिला स्थापन समारोह को लेकर जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियों में लगा है। मालूम हो कि हजारों करोड़ रुपए से बनने वाला यह पूल अपने आप में देश का गौरव प्रतिक भी बन जाएगा। पूर्वांचल प्रहरी ने बिते 19 जनवरी के अंक में प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखने व संभावित धुबड़ी दौरे को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी।जो कि सही साबित हुई है। वहीं धुबड़ी जिले भर में प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखने की सुचना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह व खुशी देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें