गुवाहाटी। राजधानी के गणेशगुरी के जटिया में कैलाश नाथ शर्मा न्यास द्वारा स्थापित किये गये साईं बाबा के अत्याधुनिक मंदिर का द्वार मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर का उद्घाटन मंगलवार राज्य के वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने किया। मंदिर का उद्घाटन कर मंत्री विश्वशर्मा ने पूजा अर्चना की। उन्होंने साईं बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए पूरे राज्यवासियों के लिए मंगल कामना की।
उल्लेखनीय है कि काफी समय पहले ही इस मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था। पर लंबे लॉकडाउन के चलते मंदिर का उद्घाटन करने में देरी हुई। मंत्री ने इस मंदिर का उद्घाटन करने से पहले पूजा अर्चना की। परंपरा व धर्मिक विधि विधान के साथ मंदिर का द्वार आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मंदिर के उद्घाटन के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ हिमंत विश्वशर्मा की मा तथा असम साहित्य सभा की उपाध्यक्ष मृणालिनी देवी, प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष व संचालक रिंकी भुईयां शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पार्थ सारथी महंत, नियमिया वार्ता के संपादक नरेश कलिता आदि ने भी पूजा अर्चना की। माना जा रहा है कि गुवाहाटी के बीच सुंदर रूप से बनाया गया यह भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अन्यतम उपासना स्थल बनेगा। (हि.स.)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें