अनोज कुमार प्रजापति
जोनाई। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आगामी 22 फरवरी को माजुली और धेमाजी जिला के सिलापथार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार माजुली और सिलापथार में होने वाले जनसभा में प्रधानमंत्री एक स्थान पर खुद उपस्थित होंगे तथा दुसरे स्थान पर विडियों कान्फ्रेंसिंग केे जरीये सभा को संबोधित करेंगें। फिलहाल यह तक नही हो पाया हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद कहां पर उपस्थित रहेंगे।
22 फरवरी को असम दौरा के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा जोरहाट - माजुली के बीच ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखने की संभावना जताई जा रही हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें