त्रिपुरा: देवी सरस्वती की मूर्ति में तोड़फोड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

त्रिपुरा: देवी सरस्वती की मूर्ति में तोड़फोड़



अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के सोनामुरा उप-मंडल के तहत वार्ड नंबर 4 शोभापुर में कुछ उपद्रवियों ने बुधवार तड़के देवी सरस्वती की मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी।


पत्रकारों से बातचीत में ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने बुधवार को सरस्वती की मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को बुलाया है।


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सदस्यता एकत्र करके सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। हर साल की तरह इस दिन को मनाने के बाद वे लोग कल रात करीब एक बजे घर के लिए रवाना हो गए। उन्हें एक ग्रामीण ने बुधवार की सुबह उन्हें बताया कि देवी सरस्वती मूर्ति के साथ तोड़फोड़ कर दी गई है। सूचना पर सोनमुरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की लिखित शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने बताया, 'हमें इलाके में एक मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की सूचना मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें