रविन्द्र तोदी
नागरिक सभा का आयोजन
धुबड़ी। सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ए गोपाल कृष्णन बिते दो दिनों से धुबड़ी भ्रमण पर है। आज उन्होंने सिमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर की धुबड़ी जिला इकाई के कार्यालय "सिमांत भवन" का शुभ उद्घाटन किया।सिमांत भवन उद्बोधन कार्यसुची के साथ मंच की नगर इकाई के सौजन्य से विशाल नागरिक सभा का भी आयोजन किया गया।शहर के तीन नंबर वार्ड में स्थित सरकार द्वारा प्रदत्त मंच की नीजी भुमि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भारत माता पूजन के पश्चात नागरिक सभा का शुभारंभ हुआ। चेतना मंच की नगर इकाई के अध्यक्ष उदयन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में आयोजित सभा के दौरान मंच के अखिल भारतीय संयोजक ए गोपाल कृष्णन, सह संयोजक प्रदीपन, राज्यिक समिति की अध्यक्षा डॉ विनीता भागवती, पूर्वोत्तर इकाई की सभानेत्री डॉ प्रतिमा नियोगी, धुबड़ी जिला पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा, गौरीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व एआईयूडीएफ नेता निजानूर रहमान, मंच के जिलाध्यक्ष निखिल चंद्र सरकार के अलावा जिले के सामाजिक व बौद्धिक क्षेत्र के विशीष्ट आमंत्रित व्यक्ति, मंच के राज्यिक, जिला, सेक्टर, नगर, वार्ड समिति के कार्यकर्ता व धुबड़ी के सचेतन आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभा के दौरान अखिल भारतीय संयोजक ए गोपाल कृष्णन, पुलिस अधीक्षक आनंद मिश्रा व विधायक निजानूर रहमान ने लोगों को संबोधित किया। वहीं नागरिक सभा के दौरान पाकिस्तान व चीन के कब्जे वाले भारतीय भुखंड को मुक्त कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु राज्यीक अधिवेशन में लिए गए प्रस्ताव का भी चेतना मंच के सचिव द्वारा पाठ किया गया। तथा जनसमर्थन देने का आम लोगों से आह्वान किया गया। ईधर ऐ गोपाल कृष्णन ने इससे पहले भारत बांग्लादेश सीमाई गांव बिसखावा में भी चेतना मंच द्वारा आयोजित "सिमांत मिलन-2021" नामक कार्यक्रम में भाग लिया।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें